– जुलूस में डीजे साउंड बजाने पर कार्रवाई
-चार समिति पदाधिकारी और एक डीजे संचालक पर प्राथमिकी
तुरकौलिया (प्रतिनिधि):
रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाले गए जुलूस में लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित डीजे साउंड के उपयोग को लेकर तुरकौलिया थाना में चार नामजद पूजा समिति पदाधिकारी और एक डीजे संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने डीजे सेट और साउंड बॉक्स जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बैरिया बाजार स्थित पूजा समिति द्वारा जुलूस के दौरान डीजे साउंड बजाया गया, जबकि पूर्व से ही इस पर प्रशासनिक रोक लगी हुई थी। शांति समिति की बैठक में भी इस प्रतिबंध की जानकारी सभी समितियों को दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, सचिव शिवशंकर, कोषाध्यक्ष शशिभूषण यादव एवं डिजे संचालक शशिशि रंजन साउंड पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से डीजे उपकरण जब्त कर लिया है।
गश्ती पदाधिकारी की ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
जुलूस के दौरान डीजे बजने की सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और डीजे बंद करवाते हुए इसे जब्त किया। इसके बाद गश्ती पदाधिकारी द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी आयोजन में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#RamNavami2025 #DJBanViolation #TurkauliyaNews #BiharNews #PoliceAction #SoundSystemSeized #FIRFiled












