-बेगूसराय से मक्का अनुसंधान को बेच सरकार जनता और विपक्ष को कर रही गुमराह!
बेगूसराय।सम्वाददाता।
🔹 क्राइम अनकंट्रोल: अपराधी अब पुलिस को भी नहीं बख्शने को तैयार
🔹 बिहार चुनाव में कांग्रेस निभाएगी ‘बड़े भाई’ की भूमिका, दिखेगा बड़ा असर
🔹 प्रगति यात्रा के दौरान पत्रकारों पर झूठे मुकदमों का मुद्दा उठाएंगे सदन में – पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पद यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर सरकार को जमकर घेरा। मक्का अनुसंधान केंद्र को लेकर उन्होंने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं।
उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार की विफलता को उजागर करते हुए कहा कि क्राइम ग्राफ चरम पर है और सरकार का सिस्टम फेल हो चुका है।

इसके अलावा, उन्होंने आगामी बिहार चुनावों को लेकर दावा किया कि इस बार कांग्रेस ‘बड़े भाई’ की भूमिका में होगी, जिसका प्रभाव चुनावी नतीजों पर स्पष्ट रूप से दिखेगा।
मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान पत्रकारों पर झूठे मुकदमों के खिलाफ भी उन्होंने बड़ा ऐलान किया और कहा कि इस मुद्दे को वे सदन में मजबूती से उठाएंगे।
#बिहार #बेगूसराय #पप्पूयादव #बिहारचुनाव #CrimeInBihar #Congress #ProgressYatra












