Advertisement

एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी चुनमुन झा ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

-एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी चुनमुन झा ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

अररिया: नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के समीप एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का एनकाउंटर किया गया। वह पूर्णिया और आरा के तनिष्क लूटकांड सहित कई आपराधिक मामलों में फरार था।

एनकाउंटर के दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, चुनमुन झा के साथ मौजूद एक अन्य अपराधी मौके से फरार हो गया। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा इस इलाके में आने वाला है, जिसके बाद घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

#अररिया #एनकाउंटर #STF #पुलिसकार्रवाई #क्राइमन्यूज #BreakingNews