Advertisement

छपरा में शराब तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, अपराधी गिरफ्तार।

-छपरा में शराब तस्कर और पुलिस में मुठभेड़, अपराधी गिरफ्तार।

छपरा। सम्वाददाता।

बिहार के छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जलालपुर थाना अंतर्गत शराब तस्कर और पुलिस गश्ती में मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की गई है। वही जलालपुर थाना की एएसआई पुलिस के जवान आत्मरक्षा के लिए अपराधी पर गोली चलाई और एक अपराधी को पकड़ लिया। शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले शराब तस्करों को पुलिस ने करारा जवाब दिया है। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी गिरफ्तार हो गया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल और 172 लीटर शराब भी जब्त की है।