Advertisement

असम से कटिहार पहुंची महिला, निकाह के बाद सामने आया पहला पति

-असम से कटिहार पहुंची महिला, निकाह के बाद सामने आया पहला पति

-फेसबुक पर पनपा प्यार

कटिहार: सोशल मीडिया के दौर में प्यार की कहानियां अब सीमाएं लांघ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कटिहार जिले के बरारी में सामने आया है, जहां असम के ग्वालपाड़ा की रहने वाली दिल शाही बेगम फेसबुक के जरिए कटिहार के मोहम्मद तौफिक से प्यार कर बैठी और उससे मिलने के लिए यहां पहुंच गई।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी:

बरारी नगर पंचायत के मंटू चौक निवासी मोहम्मद तौफिक और असम के ग्वालपाड़ा निवासी दिल शाही बेगम के बीच फेसबुक के माध्यम से दो साल से बातचीत चल रही थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

23 जनवरी को दिल शाही ट्रेन पकड़कर कटिहार के काढ़ागोला पहुंची और तौफिक के घर आ गई। इसके बाद दोनों ने निकाह किया और अगले ही दिन कटिहार न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी कर ली।

पहले पति के खुलासे से मोड़ा मामला:

इसकी जानकारी मिलते ही दिल शाही के परिवार ने ग्वालपाड़ा थाना (असम) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद असम पुलिस कटिहार के बरारी थाना पहुंची।

बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव और उनके प्रतिनिधि नीरज कुमार यादव उर्फ हिटलर यादव के सहयोग से दिल शाही को बरामद किया गया।

इस बीच, दिल शाही का पहला पति सामने आकर उसे अपनी पत्नी बताने लगा, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ जारी है।

#FacebookLoveStory #KatiharLoveDrama #SocialMediaRomance #BiharNews #LoveTriangle