Advertisement

होली के दिन प्रेमी युगल की पकड़कर ग्रामीणों ने कराई मंदिर में शादी

-होली के दिन प्रेमी युगल की पकड़कर ग्रामीणों ने कराई मंदिर में शादी

-इलाके में बनी चर्चा का विषय

पटना।ब्यूरो।

बिहार के नौबतपुर में होली के दिन एक प्रेम कहानी का अनोखा अंजाम देखने को मिला। अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मौके पर ही मंदिर में उसकी शादी करवा दी। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नौबतपुर के अमरपुरा गांव निवासी अविनाश कुमार अपनी बहन के घर अक्सर मिलने जाया करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव की एक युवती सलोनी से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

जब उनके प्रेम संबंध की भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों को समझा-बुझाकर अलग करने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें शादी होने तक मिलने से मना किया, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका ने यह बात अनसुनी कर दी और चोरी-छिपे मिलते रहे।

होली के दिन पकड़ाया प्रेमी, ग्रामीणों ने कराई शादी:

होली के दिन प्रेमी अविनाश अपनी प्रेमिका सलोनी से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोग उन्हें पास के मंदिर ले गए और वहीं शादी करवा दी।

इस दौरान होली गीत और फगुआ के बीच अचानक मंदिर में मंगलगीत और मंत्रोच्चार गूंजने लगे, जिससे आस-पड़ोस के लोग हैरान रह गए। जब उन्हें पूरी सच्चाई पता चली तो ग्रामीण भी इस शादी में बाराती बन गए और नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर पहुंच गए।

शादी बनी इलाके में चर्चा का विषय:

इस अनोखी शादी की चर्चा अब नौबतपुर समेत पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे होली के रंग में प्यार के रंग का नया अंदाज कहकर मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं।

#LoveMarriage #NaubatpurWedding #BiharNews #HoliSpecial #TempleWedding