Advertisement

अग्निपीड़ित परिवारों को विधायक निरंजन राय ने वितरित किया सहायता राशि का चेक

-अग्निपीड़ित परिवारों को विधायक निरंजन राय ने वितरित किया सहायता राशि का चेक

बन्दरा (मुजफ्फरपुर)। प्रखंड के पटसारा ग्राम में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच विधायक निरंजन राय ने सहायता राशि का चेक वितरण किया।

पटसारा के वार्ड संख्या 13 में रंजीत साह सहित चार लोगों के घर में आग लगने से पूरा घर और उसका सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए विधायक निरंजन राय ने प्रत्येक परिवार को ₹12,000/- के हिसाब से कुल ₹48,000/- की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

विधायक ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी मदद के लिए वे तत्पर रहेंगे। इस दौरान बन्दरा के अंचलाधिकारी अंकुर राय, अंचल कर्मीगण, राजद के वरिष्ठ साथी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#AgnipiritSahayta #NiranjanRai #Bandara #DisasterRelief #PatsharaFireAccident