Advertisement

डीआरएम ने किया हसनपुर-बिथान रेलखंड का निरीक्षण

-डीआरएम ने किया हसनपुर-बिथान रेलखंड का निरीक्षण

-लोगों ने किया यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

समस्तीपुर। जिले के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सोमवार को ओएचई निरीक्षण यान से हसनपुर-बिथान रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन प्लेटफॉर्म, ओवरहेड वायर, बिजली पावर हाउस सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने दो पैसेंजर ट्रेनों के सुचारू संचालन और मालगाड़ी सेवा जल्द शुरू करने की मांग रखी, जिस पर डीआरएम ने विभागीय आदेशानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी ने डीआरएम श्री श्रीवास्तव को मोमेंटो और चादर भेंट कर सम्मानित किया। बिथान बाजार निवासी आकाश कुमार ने हसनपुर से पटना के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा, बिथान में जल्द से जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने तथा रैकपॉइंट मालगाड़ियों का संचालन बहाल करने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में आलोक कुमार महतो, दिनेश मुखिया, जीतू कुमार, सावन कुमार, पप्पू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।