-प्रखण्ड पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित
-विभिन्न कार्य प्रस्ताव पारित
-जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड सभागार में सोमवार को प्रखण्ड पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न कार्य प्रस्ताव पारित किए गए।इस दौरान गायघाट विधायक निरंजन राय भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख रिंकी देवी कर रही थी।

प्रमुख ने बताया कि ग्राम पंचायत राज एवं पंचायत समिति के कार्य प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25,2025-26 के लिए षष्टम एवं मनरेगा के कार्ययोजनाओं की स्वीकृति दी गयी। बैठक में पंसस,मुखिया,विभागीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।












