Advertisement

एमडीडीएम कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

-एमडीडीएम कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरपुर। मंगलवार को महंत दर्शन दास महाविद्यालय में इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने अपने पोस्टर में मानव हृदय, मानसिक स्वास्थ्य,ब्रेस्ट कैंसर, पीसीओडी, जैव विविधता, डी एन ए रिप्लीकेशन तथा प्रोबायोटिक आदि विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में बुशरा नूर तथा निशत फातिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य डॉक्टर कनुप्रिया ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

प्रतियोगिता में करिश्मा अपूर्वा, इशिका, प्रीति, अलका आदि छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ श्वेता यादव तथा विभागीय शिक्षकों में अलका कुमारी इफेक्ट माइन, डॉ एन पी राय थे । साथ ही मीडिया प्रभारी डॉ राकेश रंजन एवं अन्य विभागों से डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ नवनीता कुमारी, डॉ आभा कुमारी,डॉ पल्लवी, डॉ रचना, डॉ रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।