Advertisement

किसानों को जागरूक करने के लिए किसान सभा का आयोजन

-किसानों को जागरूक करने के लिए किसान सभा का आयोजन

-नैनो यूरिया से मिट्टी बचाने का संदेश

गायघाट: मकरंदपुर स्थित विकास कृषि सेवा केंद्र के प्रांगण में किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में संचालक विकास कुमार सिंह और चांद छाप यूरिया के प्रतिनिधि शिवम कुमार चौबे ने किसानों को पारंपरिक दानेदार यूरिया और नैनो यूरिया के बीच का अंतर समझाया। शिवम चौबे ने बताया कि तरल नैनो यूरिया गंगा जल की तरह शुद्ध है और कम लागत में अधिक उपज देने में सहायक है।

किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और बंजर होने से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। सभा के दौरान पंचायत के मुखिया अशोक शर्मा ने किसानों को जागरूक करने के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद दिया।

 

सभा में दर्जनों किसान, किसान सलाहकार सुनील कुमार और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे। किसानों को अल्पाहार के साथ चांद नैनो यूरिया की एक-एक बोतल उपहार स्वरूप दी गई। उपस्थित किसानों ने अपने फसलों में नैनो यूरिया का उपयोग करने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली।

#किसान_सभा #नैनो_यूरिया #मिट्टी_बचाओ #कम_लागत_ज्यादा_उपज #कृषि_विकास #चांद_यूरिया #सतत_खेती