Advertisement

पेट्रौल पम्प संचालक के भतीजा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

-पेट्रौल पम्प संचालक के भतीजा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता। गया।

गया में पट्रोल पंप संचालक के भतीजे को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए गया के एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरफ्तार कारू सिंह घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर गया वाशरूम चला गया। वापस आने के बाद उसने कहा कि बाइक में पेट्रोल नहीं भरा गया है। उसने नोजल मैन से दुबारा पेट्रोल भरने के लिए कहा और इसी बात पर विवाद हो गया।


विवाद के दौरान अपराधी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया जबकि नोजल मैंन ने पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे कुंदन सिंह को बुला लिया। विवाद में ही कारू सिंह ने कुंदन सिंह को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कुंदन सिंह की मौत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और मुख्य आरोपी कारू सिंह को नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।