Advertisement

विधायक ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया

विधायक ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया

-पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड के सीमरा और नुनफारा में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक निरंजन राय ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

समारोह के बाद विधायक राय ने मोहनपुर मठ प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव विनय कुमार यादव, युवा नेता बबलू कुमार, छात्र अध्यक्ष मुनचुन कुमार, और पंसस चंदेश्वर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए महागठबंधन की ताकत और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकास के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।