Advertisement

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति पार्क का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति पार्क का किया निरीक्षण

-निर्माण जल्द पूर्ण करने का निर्देश

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित नेहरू पथ पर निर्माणाधीन भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 नवम्बर से पहले पार्क का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, जो मौलाना आजाद की जयंती के साथ मेल खाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क में मौलाना आजाद के आजादी में योगदान, उनके व्यक्तित्व और कार्यों को दर्शाने के लिए जानकारी अंकित की जाएगी ताकि लोगों को उनके योगदान से अवगत कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के पीछे के रास्ते को सुधारने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, डॉ० सिद्धार्थ, सचिव श्री कुमार रवि और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।