छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री तथा साड़ी वितरण
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड दो के अध्यक्ष शिव कुमार साहू द्वारा 500महिलाओं को छठ ब्रत की सामग्री तथा साड़ी वितरण किया गया।

इस अवसर प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के उप मेयर किशोरी साह उपस्थित थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार्ड दो बार्डाध्यक्ष छठ व्रत के अवसर पर प्रत्येक साल गरीब तथा असहाय महिला के बीच छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री तथा साड़ी वितरण करते हैं।वे अपने बार्ड को स्वच्छ रखते हैं। वे बुजुर्ग को तीर्थाटन भी कराते हैं।











