Advertisement

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ समाधान, 10 आवेदन पर हुई सुनवाई

चंपारण की खबर::

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ समाधान, 10 आवेदन पर हुई सुनवाई

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में आज जनता के दरबार में आज जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 10 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर एडीएम पीजीआरओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण ने सुनवाई की।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र भारती ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।

आज जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश एडीएम ने प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया। आज के कार्यक्रम में एडीएम पीजीआरओ के साथ एडीएम आपदा प्रबंधन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी ने भी जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान किया।