अग्निकांड पीड़िता को राहत राशि का चेक प्रदान की गई
-बन्दरा के बड़गांव की घटना
-सीओ ने दिया चेक
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
बंदरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज- बड़गांव के वार्ड संख्या-1 में सोमवार को एक दुखद अग्निकांड की घटना घटी, जिसमें एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया। अग्निकांड की इस घटना में पीड़िता बिंदु देवी, पति लक्ष्मी भगत, का पूरा घर जल गया, जिससे उनका सामान भी नष्ट हो गया।

अग्निकांड के तुरंत बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सहायता प्रदान की। मंगलवार को बंदरा अंचल अधिकारी (सीओ) अंकुर राय ने पीड़िता बिंदु देवी को अनुदान राशि का चेक एवं पॉलीथिन सेट आदि सौंपा। सीओ अंकुर राय ने बताया कि अंचल प्रशासन के द्वारा संदर्भित आवश्यक कार्यवाई की गयी है।इस दौरान स्थानीय मुखिया अब्दुल सत्तार एवं अंचल कर्मी आदि भी थे।












