Advertisement

घोसरामा दुर्गा मंदिर में अनोखी आराधना: युवक ने सीने पर 11 कलश बैठाए

घोसरामा दुर्गा मंदिर में अनोखी आराधना: युवक ने सीने पर 11 कलश बैठाए

दीपक तिवारी।मुजफ्फरपुर।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड के घोसरामा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली। 25 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार ने अपने सीने पर 11 कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की है। यह पहली बार है जब उसने अपने गांव में इस पद्धति को अपनाया है।

 

बंगाल में मजदूरी कर सीखी कला, अब गांव में किया प्रदर्शन

ओमप्रकाश कुमार, जो बंगाल में मजदूरी करता है, ने वहां दुर्गा पूजा के दौरान पहली बार इस अनोखी पद्धति को अपनाया था। अबकी बार, जब वह अपने गांव पियर लौटा, तो उसने घोसरामा दुर्गा मंदिर में भी सीने पर 11 कलश बैठाकर मां की आराधना शुरू की।

नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष आराधना: ओमप्रकाश ने किया नया प्रयोग

ओमप्रकाश कुमार ने नवरात्र में एक विशेष प्रकार की पूजा पद्धति को अपनाते हुए सीने पर 11 कलश स्थापित किए हैं। इस अनोखी आराधना के जरिए उन्होंने मां दुर्गा के प्रति अपनी गहरी आस्था और समर्पण को व्यक्त किया है।