मुजफ्फरपुर: पीयर पुलिस की कार्यवाई,दहेज अधिनियम एवं डकैती मामले के अभियुक्त गिरफ्तार
-पियर पुलिस ने की कार्यवाई
-दो अलग-अलग गांवों से हुई गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पियर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि दहेज अधिनियम के मामले में रामपुर महिनाथ से भोला साह एवं एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया ।

जिसे समस्तीपुर न्यायालय भेजा गया। वहीं डकैती कांड के मामले में गोविंदपुर छपरा से मोहम्मद सलाम को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पुराने मामले हैं। जिसमें तीनों अभियुक्त वारंटी हैं।
















