Advertisement

मुजफ्फरपुर: घोसरामा में चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्ट्याम महायज्ञ का हुआ समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

-चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्ट्याम महायज्ञ का हुआ समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

-बना रहा भक्तिमय माहौल
-रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

मुजफ्फरपुर/बंदरा ।दीपक।

मूर्त्ति विसर्जन के साथ घोसरामा ब्रह्मस्थान प्रांगण में नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय 54 वां अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया. वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया था.

शुक्रवार को श्री सीताराम विवाहोत्सव मनाया गया तत्पश्चात शनिवार की रात प्रसिद्ध गायिका पुतुल प्रिया एवं उनकी टीम द्वारा रामकलेवा, डोम-डोमिन की भावपूर्ण प्रस्तुति और एक से बढ़कर एक भजनों से पूरा गांव भक्ति के रस में सराबोर हो उठा. रविवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ ग्रामीण महिलाओं द्वारा सरस्वती माता की मांग खोइछा भरकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी. पंडित फुलकांत झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश विसर्जन कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार( अध्यक्ष सह मतलुपुर पैक्स अध्यक्ष), डॉ संजीव कुमार, चंदन कुमार, रत्नेश ठाकुर, राजीव कुमार(छोटू), आनंद अनुराग (गोलू), गुलशन, गौरव, दीपक, गौतम झा की सक्रिय भूमिका रही.