Advertisement

नेपाल: जनकपुरधाम के परिक्रमा क्षेत्र में मांस,मदिरा बिक्री पर लगायी गयी रोक

-जनकपुरधाम के परिक्रमा क्षेत्र में मांस,मदिरा बिक्री पर लगायी गयी रोक

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के परिक्रमा क्षेत्र के भीतर पशु पक्षी की हत्या,मांस, मछली, अंडा तथा शराब की बिक्री रोक लगाने का आदेश जारी किया है। मेयर मनोज कुमार साह द्वारा हस्ताक्षरित बिज्ञप्ति का बोधार्थ जिला प्रशासन, जिला प्रहरी कार्यालय, जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका , नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स जनकपुरधाम भेजा है।इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी उल्लेख है।

परिक्रमा क्षेत्र के भीतर मांस, मदिरा बिक्री रोक लगाने की घोषणा को जनकपुरवासी ने स्वागत किया है। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव, मटिहानी के उत्तराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास बैष्णव, सुंदर सदन के महंत नवल किशोर शरण सहित सभी मठ मंदिरों के साधु -संत,महंत, नागरिक समाज, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक के पदाधिकारी, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी सहित अन्य संगठनों ने इस निर्णय को स्वागत किया हैं।