Advertisement

मुजफ्फरपुर :KKC उद्घाटन मैच में कल्याणनगर की टीम विजयी

-उद्घाटन मैच में कल्याणनगर की टीम विजयी

-सोरमार की टीम को हराया
-तीन विकेट खोकर 13.3 ओवर में लक्ष्यप्राप्ति की

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।

प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के सकरी मन हॉस्पिटल के बगल में केकेसी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार को हुई।उपमुखिया शिवनाथ सहनी ने बताया कि आज का उद्धघाटन मैच सोरमार और कल्याणनगर के बीच खेला गया। जिसमें कल्याणनगर के टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

जिसमें सोरमार की टीम 14 ओवर में 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जिसके जवाब में खेलने उतरी कल्याणनगर की टीम तीन विकेट खोकर 13.3 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया।इस मैच में कल्याणनगर के तरफ़ से शकील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21रन देकर 4 बिकेट लिए।उसे आज के मैच का मैनऑफद मैच चुना गया। टूर्नामेंट में मुख्य रूप से श्याम सहनी,रौशन,रवि,सहदेव, टेल्को,विजय आदि सहयोग कर रहे हैं।