-सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र में चेचक के 4 नए मरीज मिले,इलाज शुरू
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत चेचक के चार नए मरीज मिले हैं। चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिद्धार्थ ने शुक्रवार को बताया कि वार्ड संख्या 9 में चेचक के दो मरीज मिले थे। जिसका तात्कालिक इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं वार्ड संख्या 11 में भी चेचक पीड़ित दो नए मरीज मिले हैं। यहां 2 बच्चियां चेचक के चपेट में आई है। वही वार्ड संख्या 11 में ही जिन पांच चेचक पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा था। वे अब स्वस्थ हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों को एहतियात बरतने को लेकर आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गई है, वहीं जो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें भी आवश्यक परहेज को लेकर सलाह दी गयी है एवं आवश्यक दवा उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने बताया कि चेचक के प्रकोप में अब कमी आई है।ज्ञात हो कि पिछले दिनों सकरी मन गांव में करीब डेढ़ दर्जन लोग चेचक के प्रकोप में आ गए थे।यह प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा था।पीड़ित परिवार के लोग इसका इलाज नहीं करा रहे थे।इस आशय की ख़बर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची और पीड़ितों के इलाज शुरू की गई।तबसे लगातार सक्रियता बढ़ा दी गयी है।
















