-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप का आयोजन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए हुए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गई।

कैंप की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद के द्वारा कराया गया। शाम में उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए 113 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह एवं दवाएं आज के कैंप में दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एएनएम पूजा भारती, प्रियंका कुमारी, पुतुल कुमारी, लूसी कुमारी एवं लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमार आदि भी थे।












