-विमान हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल, ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ Pilatus ट्रेनर एयरक्राफ्ट
मेडक (तेलंगाना)।सम्वाददाता।
तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकाडमी में ट्रेनिंग के दौरान पिलाटस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान दो पायलट की मौत हो गई। वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान विमान सुबह 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल थे।

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया गया आदेश:
भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि AFA हैदराबाद से नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस PC 7 MK II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह बेहद अफसोस की बात है कि भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।















