-मतलुपुर के घोसरामा में लगाया गया जनसंवाद,मामलों की हुई ऑन स्पॉट सुनवाई
बन्दरा। दीपक।
एसडीएम पूर्वी अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड के मतलुपुर पंचायत के घोसरामा बेसिक स्कूल में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलित कर एसडीएम एवं अन्य के द्वारा शुरुआत कराई गयी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागीय कार्यों,जन शिकायतों एवं सुझावों की समीक्षा 15 दिन के अंदर की जाएगी। प्राप्त मामलों में अग्रेत्तर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का लक्ष्य वैसे जरूरतमंद जो जिला स्तरीय कार्यालय में जाने में असक्षम हैं। पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर उनके समस्याओं के समाधान की दिशा में अग्रेत्तर करवाई किया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना से लोग लाभान्वित हुए हैं। समस्याओं के समाधान हो रहे हैं।शिकायतों का निपटारा भी सहज रूप से हो रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य,आवास, सड़क, विद्युत, शिक्षा, पेंशन योजना, उत्पाद, मत्स्य कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता, बैंकिंग महिला सुरक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया था। मौके पर बीडीओ आमना वसी, प्रमुख सोनी चौधरी,बीएओ अर्जुन पासवान,बीईओ सुजीत कुमार दास सहित प्रखण्ड स्तरीय विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन बीडीओ आमना वसी के द्वारा किया गया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत से किया।











