-बन्दरा-मलंगा का मजदूर दिल्ली के उत्तम नगर से गायब
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के मलंगा गांव निवासी मोहम्मद वसी दिल्ली के उत्तम नगर से पिछले कई दिनों से गायब है। स्वजनों का बताना है कि वह काम के लिए घर से निकला था। इसके बाद से लापता है।

दिल्ली से मोहम्मद रियाज ने बताया कि रविवार को वह दिल्ली के उत्तम नगर से काम के लिए घर से निकला था। जिसके बाद से घर नहीं लौटा है। इस घटनाक्रम की शिकायत दिल्ली पुलिस से स्वजनों के द्वारा की गई है। आज पांचवा दिन भी वह घर नहीं लौटा है। लिहाजा विभिन्न आशंकाओं से परिजन बेचैन हैं।
















