Advertisement

Breaking: DM-CM को भेजा आवेदन,बन्दरा के वार्ड सदस्य ने की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत

-वार्ड सदस्य ने की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा अवैध वसूली की शिकायत

-डीएम एवं सीएम को भेजा आवेदन।

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा नाम जोड़ने के नाम पर पैसा उगाही की शिकायत की गई है।आरोप स्वयं पंचायती राज के प्रतिनिधि ने हीं लगाया है। इस मामले में प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत की वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य रूपा कुमारी ने दर्जनों लाभुकों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बुधवार को जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में भेजे गए आवेदन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा लाभुकों से मनमानी ढंग से अवैध पैसा उगाही की जा रही है।वह मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य है।

उन्होंने अपने वार्ड से 54 लाभुकों के नाम अग्रसारण के लिए आवास सहायक को दी थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ 26 लोगों का ही दो-दो हज़ार रुपये लेकर नाम सूची में जोड़ा है। शेष जो गरीब पैसा देने में असमर्थ है। उनका नाम सूची से हटा दिया गया है और उससे पैसा की मांग जारी है। इस मामले में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मौखिक एवं लिखित शिकायत करने के बाबजूद कोई कार्यवाई नहीं की गयी, वही बीडीओ द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति कर संबंधित कर्मी की बचाव ही की जा रही है। मामले में अपने स्तर से या जिला स्तरीय पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाई की मांग की गई है।