-खेल दिवस के मौके पर स्कूलों में खेल प्रतियोगिता आयोजित
बन्दरा। दीपक।
खेल दिवस के मौके पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन कराया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह का माहौल बना रहा।
















