Advertisement

Breaking: ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले 10 गिरफ्तार,छपरा-सीवान रेलखंड के बीच आरपीएफ ने की कार्रवाई

-ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले 10 गिरफ्तार:छपरा-सीवान रेलखंड के बीच आरपीएफ ने की कार्रवाई, अलग-अलग ट्रेनों से पकड़े गए लोग

सम्वाददाता। पटना/छपरा।

छपरा-सीवान रेलखंड के मध्य शनिवार को आरपीएफ ने अभियान चलाकर चेन पुलिंग करने वाले लोगों गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों से छपरा सीवान रेलखंड पर चेन पुलिंग की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ने यह अभियान चलाया। चेन पुलिंग करने वाले 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अलग-अलग ट्रेन में चेन पुलिंग कर उतरे थे।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत कुछ दिनों से छपरा-सीवान रेलखंड के मध्य चैनवा और उसके आसपास के स्टेशनों पर चेन पुलिंग में वृद्धि हो गई थी। जिसके चलते रेलवे को राजस्व और समय की क्षति हो रही थी। वरिष्ठ अधिकारीयों ने संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया। जिसके बाद आरपीएफ छपरा ने टीम बनाकर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। जिसमें अलग-अलग ट्रेनों से चेन पुलिंग करते 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत रेलवे कोर्ट सोनपुर भेजा जाएगा।