Advertisement

पूसा : हड़ताल पर बैठीं आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर

*#राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत पूसा में भी हड़ताल पर बैठीं आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटर

*#1000 में दम नहीं, 10,000 नियत मासिक मानदेय से कम नहीं :- कल्पना सिन्हा

*#आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटरों की मांग जायज, इसे अविलंब पूरा करे सरकार :- अमित कुमार

पूसा।सम्वाददाता।

आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों की राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत पूसा में भी अनुमंडलीय अस्पताल पूसा व पीएचसी के समक्ष
आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटर हड़ताल पर बैठ गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव उषा कुमारी के संचालन में सभा आयोजित की गई।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। सभा को माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने संबोधित किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने पारितोषिक नहीं, मासिक मानदेय चाहिए। 1000 में दम नहीं, 10,000 नियत मासिक मानदेय से कम नहीं। आशा को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने आदि की मांग की।


सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटरों की मांग जायज है, इसे अविलंब सरकार पूरा करे । मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य सुरेश कुमार, जितेंद्र राय भाग्यनारायण राय समेत शाहिन खातून, आनंद कुमारी, सुनिता कुमारी, पूनम देवी, प्रभा कुमारी, सरिता देवी, बबिता देवी, शिव कुमारी, सुनिता कुमारी, गीता कुमारी, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी, प्रीतिबाला कुमारी, प्रमिला कुमारी, रेखा देवी, चंचला कुमारी, शशि कुमारी, कुमारी सीमा, कौशल्या कुमारी, अंजली कुमारी, अंजु कुमारी आदि मौजूद थीं।