-प्रशासनिक तबादले के बाद अब बन्दरा में दिखेंगी महिला सशक्तिकरण
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
सरकार के प्रशासनिक महकमें में तबादले के बाद मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर महिला सशक्तिकरण की मिसाल दिख रही है। संभवत पहली बार इतने पदों पर एकसाथ महिला अधिकारियों की तैनाती हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी जहां मधुबनी से स्थानांतरित सुश्री आमना वासी को सौंपी गई है। वहीं सीओ पद की जिम्मेवारी मुंगेर से स्थानांतरित स्नेहा सत्यम को दी गई है। बन्दरा सीडीपीओ का प्रभार शारदा सहनी को दी गयी है,जबकि बन्दरा बीईओ का प्रभार तारा कुमारी के जिम्मे है।

आपको बता दें कि बन्दरा में प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी हैं,वहीं प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी भी एडीएम जुली कुमारी हैं। गायघाट विधायक निरंजन राय ने बताया कि प्रखंड में महिला पदाधिकारियों की तैनाती से महिलाओं का मान-सम्मान और बढ़ेगा,महिलाएं अब और ज्यादा बेबाकी से अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगी।
लोग कर रहे समीक्षा:
बहरहाल लोगों में नयी तैनाती के भी कई मायने समझे जा रहे हैं।प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय तक हाट-बाजार से लेकर दूर देहात तक विभिन्न स्तरों के लोग अपनी समझ एवं राय के हिसाब से कई मायनों से इसकी समीक्षा में लगे हैं।












