-सूखे पोखर-तालाब,लोगों को है बारिश का इंतज़ार
बन्दरा। दीपक तिवारी।
भीषण गर्मी से लोग तंग एवं तबाह हैं। लोगों को बारिश का इंतजार है। प्रखंड मुख्यालय में स्थित सरकारी तलाब सहित कई नए पुरान पोखर एवं तलाब सूख गए हैं। जहां पशुओं के लिए पेयजल का संकट है। दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है।

ऐसे में लोगों को जल्द बारिश का इंतजार है।गर्मी से राहत के लिए लोग मानसूनी बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए हैं। अधिक गर्मी के कारण से लोगों का तेजी से बीमार पड़ना भी जारी है।बन्दरा सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण से लू लगने, शरीर में पानी की कमी होने, डिहाइड्रेशन वाले मरीजों का आना जारी है।लोग गर्मी जनित बीमारियों के चपेट में हैं।












