-प्रखण्ड मुख्यालय में शराब की नशे में मचा रहा था उत्पात,पीयर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंदरा।दीपक।
बन्दरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे नशेड़ी को पीयर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बंदरा पीएचसी में शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबी बन्दरा के रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शराब के नशे में पीएचसी परिसर में उत्पात मचाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

















