-नलजल योजना के वाटर टैंक की सफाई नियमित कराने का निर्देश,बीडीओ खुद कर रहे समीक्षा
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न वार्डों में नल जल योजना क्रियान्वयन होने के बाद से अब तक वाटर टैंक की सफाई नहीं होने से संबंधित शिकायत मिल रही है। लोगों के शिकायतों के शिकायतों को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्यों को नल जल योजना का वाटर टैंक नियमित रूप से साफ कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित प्रबंधन समिति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न वार्डों में वार्ड सदस्यों के द्वारा नल जल योजना के वाटर टैंक की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। वही कई वार्ड सदस्यों के द्वारा सरकारी गार्डलाइन एवं आदेश की अवहेलना की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायतों में जाकर नल जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर की जाने वाली समीक्षा बैठक में साफ सफाई का एक अलग से कॉलम बनाकर इसकी समीक्षा की जा रही है।

जिन वार्ड सदस्य के खिलाफ मनमानी या लापरवाही की शिकायत मिल रही है या जलापूर्ति के बाद से नियमित सफाई नहीं कराने की शिकायत मिल रही है। वैसे वार्ड को चिन्हित किया जा रहा है तथा वार्ड क्रियान्वयन समिति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि वाटर टैंक की नियमित सफाई नहीं होने से पानी प्रदूषित हो जाएगा और प्रदूषित पानी मिलने से जलजनित बीमारियां उतपन्न होंगी। यह अत्यंत गंभीर मामला है,लिहाजा वाटर टैंक की नियमित सफाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति में किसी भी तरीके की बाधा, तकनीकी खराबी, साफ-सफाई आदि की शिकायत मिलती है तो गंभीरता एवं तत्परता के साथ उसे ठीक कराने की जिम्मेवारी स्थानीय वार्ड सदस्य एवं वार्ड प्रबंधन कमिटी की है। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मेन्टेन्ट राशि भी वार्डों को उपलब्ध करा दी गयी है।












