Advertisement

डिप्टी सीएम थोड़ा भी ध्यान दे दें तो मोतिहारी का कल्याण हो जाएगा : डॉ लालाबाबू

चंपारण की खबर::
-डिप्टी सीएम थोड़ा भी ध्यान दे दें तो मोतिहारी का कल्याण हो जाएगा : डॉ लालाबाबू

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी नगर निगम के उप मेयर डॉ लालाबाबू प्रसाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि
नगर निगम बोर्ड की प्रथम बैठक में मेयर प्रीति कुमारी एवं सभी निगम पार्षदों के साथ मैंने भी 12 प्रस्ताव पारित करवाए थे। जिसमें एक प्रस्ताव बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव जी को देने का था। 4 मांग या सुझाव पर डिप्टी सीएम तेजस्वी जी थोड़ा भी ध्यान दे दें तो मोतिहारी सहित पूरे बिहार के नगरवासियों का भारी कल्याण होगा एवं राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी।

अपने मोतिहारी दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री जी मेयर एवं डिप्टी मेयर से मिले भी नही और न बैठक में बुलाया। साथ ही तेजस्वी यादव जी अभी तक मोतिहारी आये नहीं। इसलिए आज राजद जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव को यह पत्र मैंने दिया और आग्रह किया है कि यह चारों काम जो बिहार सरकार के लिए बहुत आसान है, उसे लागू करावें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुफ्फसिल मैनेजर सिंह, मंडल महामंत्री संजय ठाकुर, चंदन यादव सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। यह मांग पत्र राजद एवं सरकार में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी के जिले के सभी शीर्ष नेताओं को दिया जाएगा और उनसे भी आग्रह किया जाएगा कि सकारात्मक पहल करें।