Advertisement

पूर्व सांसद मीना सिंह जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल, बोलीं- जदयू में लोगों के लिए सम्मान नहीं बचा

-पूर्व सांसद मीना सिंह जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल, बोलीं- जदयू में लोगों के लिए सम्मान नहीं बचा

सम्वाददाता। पटना।

जनता दल यूनाइटेड के कुनबे में लगातार सेंधमारी हो रही है. पहले आरसीपी सिंह उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा और अब जेडीयू के पूर्व सांसद ने पार्टी छोड़ दी है. जदयू को तीसरा झटका लगा है. रविवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीना सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे.
पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि जदयू में मेरे लिए लंबे समय तक रहना सहज नहीं रह गया. वहां अब लोगों के लिए सम्मान नहीं बचा है. अगर कहीं सम्मान ना मिले तो वहां एक पल भी नहीं रहना चाहिए. कार्यकर्ताओं का भविष्य भी वहां सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है. पार्टी के भविष्य को देखते हुए मैंने जदयू छोड़ने का निर्णय लिया है.

दिवंगत अजीत सिंह की पत्नी मीना सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है. मीना सिंह के साथ उनके पुत्र भी भाजपा में शामिल हुए हैं. मीना सिंह दो बार सांसद रह चुकीं हैं. शाहाबाद क्षेत्र में मीना सिंह की मजबूत पकड़ मानी जाती है, भीड़ इकट्ठा कर मीना सिंह ने अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया .