Advertisement

भागलपुर: सरस्वती संस्कार केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

-सरस्वती संस्कार केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

भागलपुर ।संवाददाता।

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में तीन दिवसीय सरस्वती संस्कार केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रकल्प प्रमुख किशोरी पंडित, प्रांत सेवा कार्य प्रमुख गंगा प्रसाद चौधरी, सेवा कार्य सह प्रमुख परमेश्वर कुमार , भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि बालक ईश्वर की अनंत शक्तियों का एक पुंज है केवल उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों को ऐसा तेजस्वी बनाएं कि उनके अंदर परिवार, समाज एवं देश के प्रति सेवा भाव जागृत हो जिससे देशवासियों के आंसू पोंछने का काम करें। बाल्यकाल के संस्कार ही बच्चे के जीवन की आधारशिला है। भारतवर्ष में कोई भी निरीक्षर नहीं रहे सभी साक्षर होने के साथ-साथ संस्कारी हो। बच्चों में ज्ञानार्जन के साथ माता-पिता, मातृभूमि, देश, अपनी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति जागृति लाने का कार्य संस्कार केंद्र द्वारा किया जाता है। संस्कार केंद्र में आने वाले बालकों के परिवार का सदस्य नशा ना करें यह बातें भी बालकों के संस्कार के माध्यम से दूर करना है। संस्कार केंद्र का मतलब सेवा कार्य होता है। समय-समय पर समाज के देवस्थल, धर्मशाला की सफाई कर एवं मेला में जल सेवा कार्य कर या फिर अनेक प्रकार के सेवा कार्य कर बच्चों के अंदर सेवा की भावना डालनी है और हमें समाज में प्रभावी आचार्य बनना है।
आज का कार्यक्रम 5 सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें लगभग 50 संस्कार केंद्र के आचार्य /आचार्या ने भाग लिया। कार्यक्रम में भागलपुर एवं मुंगेर विभाग के सरस्वती संस्कार केंद्र के आचार्य/ आचार्या ने भाग लिया।मंच संचालन सेवा कार्य प्रमुख गंगा प्रसाद चौधरी द्वारा,अतिथि परिचय प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा, प्रस्तावना सेवा कार्य सह प्रमुख परमेश्वर कुमार द्वारा एवं आभार ज्ञापन भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रकल्प प्रमुख किशोरी पंडित, सेवा कार्य प्रमुख गंगा प्रसाद चौधरी, सेवा कार्य सह प्रमुख परमेश्वर कुमार ,भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, विद्यालय की आचार्या लिली कुमारी, मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र एवं समस्त संस्कार केंद्र के आचार्य/ आचार्या उपस्थित थे।