Advertisement

गया: नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर एवं डिप्टी मेयर का हुआ अभिनंदन

-गया नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर एवं डिप्टी मेयर का हुआ अभिनंदन समारोह

गया।संवाददाता।

 

गया शहर के नागमतिया रोड स्थित एक निजी होटल में गया नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ़ गणेश पासवान, उप महापौर चिंता देवी, एवं कई वार्ड पार्षदों का अभिनन्दन अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा किया गया है।
जिसका नेतृत्व अधिवक्ता मसूद मंज़र, शारीम अली, वसीम नैयर अंसारी, शाह उमैर एवं फ़ैयाज़ खान ने किया गया है।गया शहर के चाणक्य के रूप में उभरे नेता पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ़ मोहन श्रीवास्तव जी को भी अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा भी भव्य सम्मानित किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में मोहन श्रीवास्तव को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया गया है।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गया नगर निगम में पांच साल में पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव का नेतृत्व शहर को बेहतरीन ढंग से विकसित किया गया है। इसका यही नतीजा ये रहा कि इसबार भी मोहन श्रीवास्तव का नेतृत्व में पहली बार जनता द्वारा सीधे भारी वोट देकर मेयर-डिप्टी मेयर को विजयी बनाया है।


पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इसबार गयाजी का विकास अंतरराष्ट्रीय स्तर के तौर पर की जाएगी। क्योंकि जनता का जो विश्वास के साथ समर्थन किया है। उनको अब स्वच्छ व सुंदर गया शहर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वही बहुत लोगों ने कहा कि सिर्फ एक दिव्याग को पार्षद और आप दोनों लौगो के द्वारा महत्व दिया जाता है जो गलत संदेश दे रहा है इसपर ध्यान दे, बिजली चौरी रुकवाए।इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता मौलाना उमर नूरानी, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी सह भारत जोड़ो यात्री उमैर खान, जावेद खान, परवेज़ आलम, नव निर्वाचित वार्ड पार्षद नैयर अहमद, इस्लाम अहमद, कहकशां महजबी, कलम कुरैशी, वसीम अहमद, हसनैन अली, ख़ातिब अहमद, सुनील दास, सैफुल इस्लाम, फैज़ अहमद, चाँद अंसारी, सज्जन खान, वसीम अहमद, खुर्शीद अख्तर इत्यादि मौजूद थे।