Advertisement

मोतिहारी: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सारथी रथ को किया रवाना

चंपारण की खबर::
-परिवार नियोजन में पुरूष भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी: सीएस

– प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सारथी रथ को किया रवाना

मोतिहारी / राजनदत्त।

पूर्वी चंपारण जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर मिशन परिवार विकास अभियान के तहत दंपति संपर्क सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। सिविल सर्जन डॉ.अंजनी कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में सारथी रथ के माध्यम से जन समुदाय में माइकिंग कर लोगों को परिवार नियोजन में महिला के साथ पुरूष बंध्याकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बताया कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुषों की नसबंदी ज्यादा सरल और सुरक्षित है। वहीं सदर स्वास्थ्य केंद्र मोतिहारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत महिला चिकित्सक, आशा, एएनएम , व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से चयनित स्थानों में गोड़वा, पठपरिया, बरवा पंचायत आदि में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर 300 निरोध, 20 स्ट्रिप माला, 34 स्ट्रिप छाया, 10 अंतरा, 21 निक्षय आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक “परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया गया है ।