Advertisement

बन्दरा में हुई चोरी की घटना,लोगों में ख़ौफ़ का माहौल

-बन्दरा में हुई चोरी की घटना,लोगों में ख़ौफ़ का माहौल

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा में अज्ञात चोरों के द्वारा सुनील कुमार के घर में चोरी की घटना घटित की गई है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि बीते 17 नवंबर को वे अपने परिजनों के साथ असम एक निजी कार्य से चले गए थे। वहां से बुधवार को लौटने पर उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर में देखा तो करीब दो लाख से अधिक मूल के सामानों की चोरी कर ली गई है।

घर के कई सामान बिखरे पड़े थे।उन्होंने पियर थाने की पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित एवं ग्रामीणों की मांग पर शहर से खोजी कुत्ता मंगाया गया तथा संभावित ठिकानों पर तलाशी ली गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर कर रही है। सरपंच पति मो. चांद ने बताया कि चोरी की घटना गांव के लोग स्तब्ध हैं। लगातार क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं से इलाके के लोग ख़ौफ़ में हैं। पुलिस से ठोस कार्यवाई की मांग की जा रही है।