-बंदरा में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की बैठक, 25 अक्टूबर को बृहद बैठक का निर्णय
मुजफ्फरपुर/बन्दरा(दीपक)। बंदरा प्रखंड अंतर्गत बाबा खगेश्वर नाथ धाम, मतलूपुर में शुक्रवार को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का निर्देशन मोर्चा के जिला संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने किया। अध्यक्षता डॉ. लखेंद्र ठाकुर एवं राममूर्ति ठाकुर ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। शैक्षणिक संस्थानों में कथित भेदभाव, यूजीसी रेगुलेशन तथा एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने इन मामलों में सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 25 अक्टूबर 2026 को एक बृहद बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यदि संबंधित मुद्दों पर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल नहीं होती है तो जिला एवं राज्य स्तर पर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में बंदरा प्रखंड के सवर्ण समाज के कई लोगों ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एकजुटता व्यक्त की।
मौके पर डॉ. लखेंद्र ठाकुर, राममूर्ति ठाकुर, मनीष झा, राम अमीर ठाकुर, विशंभर कुमार उर्फ पप्पू, अशोक कुमार ठाकुर, नवीन कुमार ठाकुर, संतोष ठाकुर, राजेश पाठक, शंभू झा, शशिभूषण मिश्र, राजेश झा, आलोक पाठक एवं संतोष पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











