– औराई में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना,तनाव
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई में दो पक्षों के बीच भयंकर मारपीट की घटना हुई है। मामला औराई थाना क्षेत्र के संतों का गांव का है। जहां दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुआ। घटना में दोनों पक्ष के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिन्हें इलाज के लिए औराई पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मोटर चोरी के विवाद को लेकर यह मारपीट की घटना हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। औराई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

















