Advertisement

बिरसा मुंडा के गांव में घर तो मिला, लेकिन पानी के लिए अब भी भटक रहे हैं लोग

-बिरसा मुंडा के गांव में घर तो मिला, लेकिन पानी के लिए अब भी भटक रहे हैं लोग

 

भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातू की तस्वीर बदलने के लिए लंबे समय से कोशिश हो रही है. शहीद आदर्श ग्राम आवास योजना के तहत उलिहातू के सभी घरों को पक्का किया जाना है।

इसके तहत उलिहातू में 126 आवास स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 105 आवास का निर्माण हो रहा है. हालांकि अभी तक एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है. परियोजना निदेशक आइटीडीए संजय भगत ने बताया कि ज्यादातर आवास का निर्माण कार्य चल रहा है. उलिहातू में पीसीसी रोड, पुस्तकालय, सांस्कृतिक भवन, स्टेडियम, पीएचसी और आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है.