-थैंक गॉड का हाल बेहाल, राम सेतु का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हो चुकी है. इंद्र कुमार की फिल्म ने अबतक तीन दिन में 18.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अक्षय कुमार की राम सेतु भी दिवाली पर ही रिलीज हुई थी. 3 तीन में अबतक मूवी ने 35.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
फिल्म थैंक गॉड की कमाई:
फिल्म थैंक गॉड दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने मंगलवार को 8.10 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म का ग्रोथ गिर गया. बुधवार को मूवी ने 6 करोड़, गुरुवार को 4.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ. अबतक टोटल 18.25 का कलेक्शन हो चुका है. फिल्म को लेकर दर्शक ने मिला- जुला रिएक्शन दिया है।

जानें राम सेतु का कलेक्शन:
वहीं, राम सेतु की टक्कर अजय देवगन की मूवी थैंक गॉड से हुई थी. राम सेतु ने 3 दिन में 35.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तरण आर्दश ने अपडेट दिया है कि फिल्म बड़े पैमाने पर अच्छी पकड़ बना रहा है. मंगलवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि बुधवार को 11.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ और गुरुवार को 8.75 का बिजनेस. अबतक टोटल कमाई 35.40 करोड़ हो चुकी है.















