Advertisement

800 वोटरों को वोटिंग के लिए तय करनी पड़ती है साढ़े किमी की दूरी,नजदीक में बूथ बनाने की मांग

-800 वोटरों को वोटिंग के लिए तय करनी पड़ती है साढ़े किमी की दूरी,नजदीक में बूथ बनाने की मांग

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के मतलुपुर पंचायत के सोमा टोला एवं आसपास के एरिया के तकरीबन 800 वोटरों को वोटिंग के लिए घोषरामा बेसिक स्कूल पर स्थित मतदान केंद्र पर 3 से साढ़े 3 किलोमीटर दूरी तय कर जानी पड़ती है। खासकर बीमारों,महिलाओं एवं बुजुर्गों को पांव पैदल मतदान केंद्रों पर पहुंचने में मुश्किल होती है। ऐसी स्थिति में बीमार, लाचार,महिलाएं एवं बुजुर्ग मतदान केंद्र पर कई बार वोट करने नहीं जाती हैं।

लिहाजा मतलूपुर (पश्चिमी) की पंचायत समिति सदस्य नसीमा खातून ने घोषरामा बेसिक स्कूल की मतदान केंद्र संख्या 301 की वैसे वोटर जो सोमा टोला एवं आसपास के एरिया के निवासी हैं। ऐसे तकरीबन 800 वोटरों के लिए नजदीकी एरिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय सोमा टोला में बूथ बनाने की मांग की है। इस संदर्भ में पंसस नसीमा खातून ने प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में शिकायत कर आवश्यक कार्यवाई करने तथा वोटरों के सहूलियत एवं हित में नजदीकी एरिया में मतदान केंद्र बनाने की मांग की है।