Advertisement

7 राज्यों के 13 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

-7 राज्यों के 13 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

संवाददाता। पटना।

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं बीजेपी ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बना ली है। पीएम मोदी ने पीएम पद की शपथ भी ले ली है। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को विधानसभा की 13 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 10 जुलाई को 7 राज्यों के विधानसभा की 13 सीटों पर मतदान होंगे. इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट भी शामिल है।


गौरतलब है कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने रूपौली सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद इसपर उपचुनाव कराया जाएगा। बिहार में 10 जुलाई को मतदान होगा। रूपौली विस सीट के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन दाखिल किया जायेगा. 10 जुलाई को मतदान और 13 तारीख को मतगणना होगा. बीमा भारती यहां जदयू के कोटे से विधायक थी. उन्होंने राजद की टिकट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था, जहां अब उपचुनाव होंगे.