Advertisement

31 जुलाई को निकलेगी बाबा गरीबनाथ-बाबा हरिहरनाथ की भव्य पालकी शोभायात्रा

-31 जुलाई को निकलेगी बाबा गरीबनाथ-बाबा हरिहरनाथ की भव्य पालकी शोभायात्रा

-तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर। सावन माह के अवसर पर युवा बोलबम सेवा समिति की ओर से आगामी 31 जुलाई को बाबा गरीबनाथ एवं बाबा हरिहरनाथ की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को सिकंदरपुर मिनी ड्राइव में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने पालकी शोभायात्रा के नगर भ्रमण, मार्ग, व्यवस्था और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि सावन माह को देखते हुए 31 जुलाई को सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से पूरे सावन माह में निःशुल्क कांवरिया शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में कांवरियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक में सचिव सुजीत कुमार, महासचिव विक्की शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश रजक, शिवा कुमार, विशाल कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष शिबम महतो, सह सचिव मुकेश चौधरी, राकेश रजक, मीडिया प्रभारी अनिकेत कुमार, सुमित महाकाल, प्रिंस कुमार, नमन कुमार, गोवर्धन कुमार सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।