Advertisement

पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती

-पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती

पटना, 20 अक्टूबर। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। समारोह में अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीराम और श्रीलक्ष्मण के स्वरूप की आरती उतारी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का बारी-बारी से दहन किया गया।

विजयादशमी के इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। रावण वध समारोह दशहरा पर्व के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार, चेयरमैन कमल नोपानी, ट्रस्ट के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।