Advertisement

2023 में लूटी गई बाइक बेचते 2 गिरफ्तार, आधा दर्जन केसों वाला अपराधी भी धराया

-2023 में लूटी गई बाइक बेचते 2 गिरफ्तार, आधा दर्जन केसों वाला अपराधी भी धराया

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पुलिस ने 3 साल पहले लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पर हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

– गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

06.07.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि हरसिद्धि थानांतर्गत गायघाट के पास कुछ लोग लूटी हुई बाइक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। एसपी मोतिहारी के निर्देश पर अरेराज SDPO रवि कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान गायघाट से 1 मोटरसाइकिल और 2 लोगों को हिरासत में लिया गया।

– बाइक की जांच में खुला 2023 का लूट कांड

पकड़े गए व्यक्ति बाइक के कागज नहीं दिखा सके। HAHID मशीन से चेचिस नंबरघ चेक करने पर पता चला कि बाइक तुर्कौलिया थाना क्षेत्र के चरगाहा निवासी की है। वाहन मालिक ने बताया कि 12 मई 2023 की रात 10 बजे चरगाहा चौक पर हथियार के बल पर बाइक लूट ली गई थी। इस संबंध में तुर्कौलिया थाना में कांड संख्या 553/23 दर्ज है।

– आधा दर्जन केस वाला अपराधी गिरफ्तार

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बलुआ मुरारपुर के रंजय सहनी और अन्य का नाम बताया। पुलिस ने रंजय सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। रंजय सहनी पर रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और NDPS एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


गिरफ्तार आरोपी :

1 रंजय सहनी- 27 वर्ष, पिता विनोद सहनी, निवासी मुरारपुर, थाना बलुआ, जिला पूर्वी चंपारण एवं असलम आलम – 28 वर्ष, पिता वसीर मियां, निवासी मुरारपुर, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण शामिल हैं।

दोनों ने लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बरामद बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।